SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व वांछित अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे तथा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 14.09.2025 को थाना नानौता पुलिस द्वारा मु0अ0स0 221/25 धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस के वांछित अभियुक्त शाहिद पुत्र दिलशाद निवासी मौहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना नानौता सहारनपुर को बाबुपुरा रजवाहे की पटरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मै व मेरा साथी इन्तजार पुत्र लतीफ नि0 मौ0कानूनगोयान कस्बा व थाना नानौता सहारनपुर ग्राम माधोपुर मे चोरी करने गये थे । हमने ग्राम माधोपुर के घर के अन्दर से एक कटडा खोल लिया था जिसे हम लेकर ही जा रहा थे कि तभी पीछे से घरवालो ने हमे देख लिया था । मै मौके से भाग गया था परन्तु मेरा साथी इन्तजार मौके पर कटडे के साथ पकड गया था ।







