SAHARANPUR NEWS: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में रविवार को थाना देवबन्द पुलिस टीम द्वारा 1.जोगेन्द्र पुत्र अतर सिंह निवासी फलौदा रहमतपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर सम्बन्धित वाद सं0 163/24 धारा 138 एनआई एक्ट 2. प्रवेश पुत्र नकलीराम निवासी ग्राम फलौदा मानकपुर आदमपुर थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर सम्बन्धित वाद सं0 80/24 धारा 138 एनआई एक्ट माननीय न्यायालय देवबन्द सहानरपुर द्वारा निर्गत वारन्ट में वारन्टीगण के मसकन पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वारण्टी /अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।







