प्रयागराज। जिले के यमुनानगर घूरपुर थाना अंतर्गत दादूपुर इंडियन बैंक के पास एक महिला के साथ 13 में को लूट की घटना हुई इसके संदर्भ में एसीपी विवेक कुमार यादव के थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में एसओजी यमुनानगर की टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को मय पैसा 77500 के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार हुए अभियुक्त कुंदन सिंह पुत्र चंदन सिंह सोहनलाल निषाद पुत्र बैजनाथ निषाद जो की एक गैंग बनाकर कई जगह लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं गिरफ्तार अभियुक्त कुंदन सिंह के खिलाफ का अन्य जनपदों में मिलाकर लगभग 13 आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं दूसरा अभियुक्त उसके खिलाफ 29 मुकदमे पंजीकृत है एसीपी कौंधियारा विवेक कुमार यादव ने बताया कि यह दोनों अभियुक्त जिसमें से कुंदन सिंह कानपुर का रहने वाला है और जो दूसरा अभियुक्त है निषाद वह प्रयागराज के रहने वाला है जो इन लोगों को अपने घर में शरण देता था और इनका एक साथ ही जो कानपुर का रहने वाला है वह इसके पहले 26 अप्रैल को वह आत्मसमर्पण कर दिया था कोर्ट में इनकी एक बहुत पुरानी गैंग है जो गैंग के माध्यम से कई जनपदों में एक दूसरे के रेकी करते हैं बैंक के पास की जो पैसा निकाल कर जाता है उसके बाद बड़ी ही होशियारी के साथ उसके साथ छैनेट करके फरार हो जाते हैं मुखबिर खास की मिली सूचना के अनुसार इनका बड़ी ही मशक्कत के साथ जब यह अपने पैसे के बंटवारे करने के लिए सोहन निषाद के घर प्रयागराज आए थे तो वहीं से सोग प्रयागराज यमुनानगर और घुरपुर थाना पुलिस के साथ इनका गिरफ्तार किया गया इन अभियुक्तों से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि उनके ऊपर कई अन्य लोग भी हैं उनकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।






