SIDHARTHNAGAR NEWS: आगामी त्यौहार नवरात्रि/दुर्गा पूजा, दशहरा/विजयदशमी एवं जुमे की नमाज के दृष्टिगत जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना सिद्धार्थनगर के कस्बा क्षेत्र में फ्लैग मार्च एवं पैदल गश्त किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, विश्नजीत सौरयान, एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर, प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर, यातायात प्रभारी, महिला थानाध्यक्ष सहित थाना स्थानीय के अधिकारी एवं पुलिस कर्मी मौजूद रहे।







