ट्रक को छोड़कर चालाक व खलासी हो गए फरार
BHADOHI NEWS: कोतवाली क्षेत्र के रजपुरा चैराहे पर बुधवार की सुबह एक गिट्टी से भरा ट्रक पुलिस बूथ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस बूथ पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना सुबह करीब 6 बजे हुई। ट्रक मिर्जापुर की तरफ से आ रहा था। टक्कर के बाद चालक और खलासी ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घटना के समय बूथ में कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। जिससे फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन अगर पुलिस बूथ के अंदर कोई होता तो एक बड़े हादसे के होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
आसपास के लोगों ने इस घटना के संबंध में रजपुरा पुलिस चैकी को सूचना दी। पुलिस चैकी पास में ही होने के कारण तत्काल पुलिस चैकी प्रभारी मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस चैकी के बाहर खड़ा कर दिया। ट्रक का नंबर मिटा हुआ है। सिर्फ यूपी 63 ही दिख रहा है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रक मिर्जापुर जिले का है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।







