Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल व दो रेफर

तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल व दो रेफर

FATEHPUR NEWS: बिंदकी क्षेत्र में तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया, जहां से दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के जोनिहा-अमौली मार्ग पर खुरमाबाद मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में गोमती देवी (70 वर्ष) पत्नी रघुवर, उनका पुत्र मुकेश (35 वर्ष) निवासी दलेलखेड़ा तथा गंगासागर (60 वर्ष) निवासी ग्राम केवाई थाना जाफरगंज घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने गोमती देवी और गंगासागर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शा में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन घायल हुए जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।