Home उत्तर प्रदेश तुलसी सदन में लगी प्रदर्शनी का छात्र छात्राओं ने किया अवलोकन

तुलसी सदन में लगी प्रदर्शनी का छात्र छात्राओं ने किया अवलोकन

PRATAPGARH NEWS: जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा के आदेश के क्रम में नोडल अधिकारी डॉ मोहम्मद अनीश,डॉ विन्ध्याचल सिंह , नसरत अली के संयोजन में जनपद के महाविद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं को सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत माननीय  प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व एवं न्यू इंडिया@ 2047 के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रदर्शनी का शहर के तुलसी सदन हादी हाल में अवलोकन कराया गया । भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ  अनीस ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में हमारा देश
एक विकसित और खुशहाल देश बन चुका है। यहां पर जल सुरक्षा के, ट्रेडिंग के, स्पोर्ट्स, एनर्जी, आदि के बड़े बदलाव हुए हैं। चाहे वो महिला सशक्तिकरण हो या ग्लोबल मॉडल्स, लोकतंत्र की रक्षा के लिए ,हर घर जल ,स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, डिजिटल भारत, अन्नदाताओं का सम्मान, कृषि क्रांति और सभी के लिए स्वास्थ्य इसमें शामिल हैं। और आगे ये भी बताया कि बच्चों की पढ़ाई ,पिता की दवाई, फसलों की कटाई और प्रदेश की अच्छाई के लिए उत्तर प्रदेश सरकार हमेशा सक्रिय और है और उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में परिवर्तित कर रही है। इस अवसर पर आनंद कुमार के सरवानी , लालमणि पटेल, मोहम्मद रजा,प्रबंधक श्री अरविंद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राजेश कुमार श्रीवास्तव शिक्षक गण डॉ अनंत प्रकाश शुक्ला, संजय पांडे, अमित शर्मा, परमजीत सिंह, प्रेम कुमार मिश्रा, सुजीत शुक्ला, पूजा सिंह, शांति विश्वकर्मा, शुभम श्रीवास्तव, अंशिका श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।