Home उत्तर प्रदेश तीसरे दिन भी सई में समाए युवक का नहीं लगा सुराग

तीसरे दिन भी सई में समाए युवक का नहीं लगा सुराग

PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर थाना के बाबा घुइसरनाथ धाम में सई नदी में समाए युवक का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। हालांकि पुलिस व गोताखोरों की टीम ग्रामीणों के सहयोग से तलाशी अभियान जारी रखा गया। सांगीपुर थाना के कुंभापुर निवासी छब्बीस वर्षीय उपदेश वर्मा पुत्र श्रीकृष्ण वर्मा सोमवार को दोपहर नहाते समय नदी में फिसलकर गहरे पानी में समा गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से तलाश शुरू कराया। मंगलवार से युवक की तलाश में प्रशिक्षित गोताखोर भी मशक्कत कर रहे हैं। तीसरे दिन बुधवार को सई नदी में कई घाटों पर पानी में समाए युवक की तलाश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक सफलता नहीं मिली। इधर नदी में समाए युवक के घर अनहोनी की आशंका को लेकर मातम पसरा हुआ है। एसओ सांगीपुर मनीष त्रिपाठी का कहना है कि युवक की तलाश को लेकर अभियान जारी है। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।