Home उत्तर प्रदेश तिरंगे के साथ छात्राओं ने निकाला जुलूस, पेश कि शानदार प्रस्तुतियां

तिरंगे के साथ छात्राओं ने निकाला जुलूस, पेश कि शानदार प्रस्तुतियां

PRATAPGARH NEWS: स्वतंत्रता दिवस पर नगर पंचायत के खानापट्टी स्थित मदरसा दारूल उलूम बाबुननवी मंे छात्र छात्राओं ने प्रभातफेरी के  साथ वतन परस्ती के कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। विद्यालय परिसर से छात्र व छात्राएं हाथों में  तिरंगा लहराते लालगंज सांगीपुर हाईवे  पर भारत माता के जयघोष की आवाज बुलंद की। मदरसे में हुए जलसे  में छात्रा अक्सा बानो, मरहबा, रूकसाना व अलचिता बानो ने कौमी एकता का खूबसूरत तराना पेश किया। अध्यक्षता करते हुए मौलाना हजरत रहमानी मिया ने  कहा कि मुल्क की शान की हिफाजत के लिए सबको मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, विधायक आराधना मिश्रा के  मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल व उपनिरीक्षक मोहम्मद अजहर ने भी आजादी के मूल्यों पर प्रकाश डाला। संचालन बेलाल रहमानी ने  किया। इस मौके पर दिनेश सिंह, कर्रार अहमद, मौलाना अंसार, कनीज़ फातिमा, मोविस्सरा आदि रहे।