Home उत्तर प्रदेश तिरंगा रंग में रंगे बच्चे देश प्रेम की  दिखी अद्भुत मिसाल

तिरंगा रंग में रंगे बच्चे देश प्रेम की  दिखी अद्भुत मिसाल

मॉडल स्कूल कटरा गुलाब के बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

PRATAPGARH NEWS: स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह विकास क्षेत्र मान्धाता प्रतापगढ़ के बच्चे तिरंगे रंग में रंगे हुए देश प्रेम की अद्भुत मिसाल पेश की है। क्षेत्र में चारों ओर बच्चों की प्रशंसा हो रही है। मॉडल स्कूल कटरा गुलाब सिंह के बच्चे तिरंगा परिधान, सैनिक वेशभूषा के साथ चंद्रशेखर आजाद की भूमिका में मोहम्मद अयान तथा महात्मा गांधी की भूमिका में राजकरण शर्मा ने लोगों का दिल जीत लिया। विद्यालय में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अध्यक्ष अशोक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि सभासद श्रीमती गीता देवी के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि बच्चों की तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए। राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह दिन अमर शहीदों की याद दिलाता है । देश ने हम सभी को बहुत कुछ दिया है अब समय है कि हम सभी अपना शेष जीवन  राष्ट्र को समर्पित करें। प्रभारी प्रधानाध्यापक फरहीम के निर्देशन में बच्चों ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। शहीदों की याद में लगे नारों की गूंज से लोगों की आंखें नम दिखाई दी। बच्चोंकी तिरंगा यात्रा विद्यालय से प्रस्थान करते हुए कटरा गुलाब सिंह बाजार की तरफ से सरदार वल्लभ भाई पटेल चौराहा तथा अमर जनता इंटर कॉलेज होते हुए पुनः विद्यालय में प्रवेश किया। तिरंगा यात्रा में मॉडल उच्च प्राथमिक  विद्यालय कटरा गुलाब सिंह के बच्चों की भीड़ देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। बच्चों के अंदर जज्बा जुनून देखते ही बन रहा था। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद तथा समस्त अमर शहीदों  के नारों से क्षेत्र गूंज उठा। तिरंगा यात्रा की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजीव वर्मा चौकी प्रभारी नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह अपनी पूरी टीम हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार, कांस्टेबल राजीव यादव, गजेंद्र कुमार, दिनेश कुमार को लेकर बच्चों के साथ सक्रिय दिखाई दिए। शिक्षक फरहीम ने अतिथियों को धन्यवाद अर्पित करते हुए सभी का आभार प्रकट किया । तिरंगा यात्रा में अजीत प्रताप सिंह, श्रीमती आशा मिश्रा, शिक्षक इरशाद रामनगर, पितामह यादव, अखिलेश प्रताप सिंह, शिखा श्रीवास्तव, नीतू वर्मा, रोशन, कौशल प्रताप सिंह उपस्थित रहे भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता एवं सुरेश कुमार सिंह खंड शिक्षा अधिकारी लालगंज ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।