PRATAPGARH NEWS: हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत कुंडा तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड बाबागंज फ़तूहाबाद ग्रामसभा में स्थित मां बच्ची स्मारक पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ.यमुना प्रसाद सिंह (पूर्व एचओडी दर्शनशास्त्र विभाग बजरंग पीजी कॉलेज कुंडा) के आवाहन पर नगर पंचायत हीरागंज के वार्ड नंबर 11 फ़तूहाबाद से निकाली गई तिरंगा यात्रा वार्ड नम्बर 5 से होते हुए सभी हीरागंज नगवासियों को देश भक्ति के रंगों में सराबोर करते हुए आगे बढ़ रही थी।तिरंगा यात्रा में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.दलवीर सिंह,इण्टर कॉलेज प्रधानाचार्य अरुण प्रताप सिंह,लाल बहादुर इंटर कालेज फ़तूहाबाद कालेज प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह(सोनू), अजय सिंह, विनोद कुमार शुक्ला, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, राकेश, मिथुन, राणावत सिंह, अलकेश यादव, प्रीती मिश्रा, अंजली मिश्रा आदि मौजूद रहे।







