PRATAPGARH NEWS: दुकान का ताला तोड़कर किराना की दुकान से नकदी समेत लाखों रुपए के सामान की चोरी हो गई। जानकारी पर दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन बेबस पुलिस चोरों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बच रही है। मानिकपुर नगर व थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद अली रहमत अली का पुरवा में किराना की दुकान खोल रखी है। जहां दुकान पर हजारों रुपए का अच्छा खासा व्यवसाय प्रतिदिन होता है। बुधवार की रात लगभग 10 बजे प्रतिदिन की भांति दुकान में ताला लगाकर अपने घर चले गए। रात्रि में बदमाशों ने दुकान की चैनल व दरवाजा का ताला तोड़कर पहले सीसीटीवी कैमरा का हार्ड डिस्क व अन्य सामान अपने कब्जे में लेकर दुकान के अंदर रखा है ₹1 लाख नकद व अन्य सामान लेकर बड़े आराम से बदमाश चले गए। उसे समय किसी को जानकारी नहीं हो पाई। गुरुवार की सुबह पड़ोसी की सूचना पर दुकानदार मोहम्मद आरिफ पहुंचकर चोरी गए सामान की जानकारी इकट्ठा कर पुलिस को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आए दिन कहीं न कहीं क्षेत्र में चोरियां हो रही हैं, लेकिन पुलिस किसी एक भी चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी। इससे तो ऐसा लगता है कि चोर पुलिस से नहीं डर रही है, बल्कि पुलिस ही चोरों से पंगा नहीं लेना चाहती। अन्यथा पुलिस किसी भी घटना का पर्दाफाश करना चाहे तो वह उसके लिए कोई मुश्किल काम नहीं है। अब तो चोरों के लिए सीसीटीवी कैमरा भी कोई मायने नहीं रखता है।







