KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में स्थित एक तालाब से जेसीबी लगाकर अवैध मिट्टी का खनन करने के आरोप में अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर सैनी पुलिस ने जेसीबी संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।
नगर पंचायत अजुहा की अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल अचल सिंह व राजस्व निरीक्षक अजुहा की आख्या द्वारा जानकारी हुई कि 16 मार्च को अजुहा कस्बे में स्थित तालाब के नाम सुरक्षित भूमि में कस्बे के एक जेसीबी संचालक द्वारा 30 घन मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। अधिशासी अधिकारी रश्मि सिंह की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अजुहा कस्बे के वार्ड नं 12 नया नगर निवासी जेसीबी संचालक दशरथ पुत्र स्व राम आसरे के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







