SIDDHARTHNAGAR NEWS: ढेबरुआ थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें उप जिलाधिकारी राहुल सिंह और क्षेत्राधिकारी सुजीत राय ने फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की। इस दौरान कुल 8 मामले आए, जिनमें से 2 का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर दिया गया। ज्यादातर मामले राजस्व से संबंधित थे। शेष 6 मामलों के लिए उप जिलाधिकारी ने संबंधित हल्का लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों को मौके पर जाकर नियमानुसार जांच करने और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप निरीक्षक राजाराम यादव, उप निरीक्षक सोमनाथ सहित राजस्व व पुलिस की टीम उपस्थित रही।







