Home उत्तर प्रदेश ढेबरुआ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर चला प्रशासन का चाबुक,...

ढेबरुआ थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर चला प्रशासन का चाबुक, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

SIDHARTHNAGAR NEWS: ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमधार गाँव के पास शनिवार को अवैध रूप से मिट्टी का खनन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को नायब तहसीलदार ने अपनी टीम के साथ मिलकर पकड़ लिया। प्रशासन को देखते ही ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन राजस्व टीम ने ट्रैक्टर और मिट्टी से भरी ट्रॉली को जब्त कर लिया। नायब तहसीलदार महबूब अंसारी ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह अवैध गतिविधि मिली। तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को पकड़ा गया और सीजर की कार्रवाई के लिए ढेबरुआ थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।