SIDHARTHNAGAR NEWS: क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ पवीन प्रकाश एवं थानाध्यक्ष ढेबरुआ नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को ढेबरुआ चौराहे पर मिशन शक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाहन चालकों व राहगीरों के बीच मिशन शक्ति से संबंधित पंपलेट वितरित किए तथा वाहनों पर चस्पा कर अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित बनाना है। उन्होंने आमजन से अपील की कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सभी को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।







