SIDHARTHNAGAR NEWS: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद तनुज पूनिया तथा पार्टी नेतृत्व द्वारा लोटन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार को जनपद सिद्धार्थनगर में कांग्रेस पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। डॉ. प्रमोद कुमार पिछले कई दिनों से कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कर्मठता एवं समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद, पूर्व सांसद मोहम्मद मोकीम, पूर्व विधायक चौधरी रवीन्द्र प्रताप, प्रदेश महासचिव अरशद खुर्शीद, सचिव डॉ. नादिर सलाम, किरन शुक्ला, कृष्ण बहादुर सिंह, अनिल सिंह अन्नू, रियाज़ मनिहार, अभिनय राय, सादिक अहमद, राजन श्रीवास्तव, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, रंजना मिश्रा, होरी लाल श्रीवास्तव, रितेश त्रिपाठी, माया भास्कर, शौकत अली, जावेद मोकीम, पंकज चतुर्वेदी, आसिफ़ रिज़्वी, मुकेश चौबे, गंगेश्वर राय, ऋषिकेश मिश्रा, सुदामा प्रसाद, रियाजउद्दीन राईनी, ओमप्रकाश दूबे, इश्तियाक चौधरी, अकील अहमद मुन्नू, दीपक यदुवंशी, अशोक गुप्ता, गालिब बिसेन, मैनुद्दीन प्रधान, अश्विनी सिंह सोलंकी सहित अन्य कांग्रेस जनों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की है कि डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित जाति विभाग और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य तेज होगा। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व, विशेष रूप से तनुज पूनिया एवं क़ाज़ी सुहेल अहमद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
Home उत्तर प्रदेश डॉ. प्रमोद कुमार बने कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं...







