PRATAPGARH NEWS: नगर क्षेत्र मानिकपुर में हड्डी एवं जोड़ रोगों की जांच एवं जागरूकता हेतु एक निःशुल्क Bone Mineral Density (BMD) शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह जनसेवा शिविर डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी (MBBS, MS Orthopedics) के नेतृत्व एवं डॉ. राम लखन द्विवेदी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें चेयरमैन मानिकपुर श्री आशुतोष जायसवाल (डिंपू जी) का पूर्ण सहयोग एवं विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ Chinmaya Vidyalaya NTPC Unchahar के प्रधानाचार्य श्री मनीष कुमार स्वामी जी, श्री नरेन्द्र सिंह जी, श्रीमती उषा सिंह जी, श्री अशोक कुमार ठाकुर जी, श्री अब्दुल हाफिज जी, श्री आदित्य मिश्रा जी एवं श्री आलोक ओझा जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें श्री कैलाश नाथ ओझा जी, जिला पंचायत सदस्य श्री दिलीप पाण्डेय जी, चेयरमैन कुंडा श्री शिवकुमार तिवारी जी, प्रधान कोटा भवानीगंज श्री ओमानंद द्विवेदी जी, पूर्व प्रधान श्री शशि द्विवेदी जी, प्रधान मोहम्मदपुर सोहाग श्री सुनील द्विवेदी जी, पूर्व प्रधान श्री लाल बहादुर पाण्डेय जी, श्री शिवप्रसाद पाण्डेय जी , डॉ. राम लखन द्विवेदी जी, श्री ओम प्रकाश पाण्डेय जी, श्री दिगम्बर नाथ तिवारी जी, श्री संजय शुक्ला जी एवं श्री सर्वोदय मिश्रा जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श, BMD जांच, आवश्यक चिकित्सकीय जांच एवं निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। चिकित्सकीय टीम में डॉ. रवि साहनी (MS Orthopedics), डॉ. राकेश पाल (MS Orthopedics), डॉ. सौरभ राय (MS Orthopedics), डॉ. शैलेश पाण्डेय (General Physician) एवं कंसल्टेंट फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सार्थक पाण्डेय का विशेष योगदान रहा। शिविर का लाभ क्षेत्र के अनेक जरूरतमंद मरीजों ने उठाया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आलोक कुमार द्विवेदी ने सभी सम्मानित अतिथियों, चिकित्सक साथियों, फिजियोथेरेपिस्ट, स्टाफ सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं नगर पंचायत मानिकपुर के पदाधिकारियों एवं नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग एवं विश्वास से ही इस प्रकार के जनसेवा कार्य संभव होते हैं तथा भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन जारी रहेगा।







