FATEHPUR NEWS: डॉक्टर असमुल हुस्ना को एमबीबीएस पास कर डॉक्टर बनने पर जमीअतुल मंसूर के पदाधिकारियों ने उनको सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
बताते चलें कि गाजीपुर निवासी डॉक्टर असमुल हुस्ना को एमबीबीएस निकालने के बाद डॉक्टर की पदवी मिलने पर मंसूरी बिरादरी की राष्ट्रीय सोसायटी जमीअतुल मंसूर की टीम द्वारा जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ मंसूरी की अगुवाई में उनके आवास पहुंचकर डॉक्टर हुस्ना को माला पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ मंसूरी के साथ एडवोकेट मोहम्मद आसिफ, एडवोकेट हसन इकबाल, मास्टर ताज मोहम्मद, कादरी भाई एवं अफसान मंसूरी आदि लोग उपस्थित रहे हैं।







