Home उत्तर प्रदेश डेंगू बचाव महाभियान का शुभारंभ त्रिलोकीपुर में 263 बच्चों को वितरित की...

डेंगू बचाव महाभियान का शुभारंभ त्रिलोकीपुर में 263 बच्चों को वितरित की गई होम्योपैथी औषधि

FATEHPUR NEWS: इंडियन रेडक्रास सोसाइटी फतेहपुर, आरोग्य भारती तथा दि होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में  चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा डेंगू बचाव महाभियान का शुभारंभ त्रिलोकीपुर से किया गया। डॉ अनुराग द्वारा प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर के 75, उच्च प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकीपुर के 104, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के 84 कुल 263 बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने हेतु होमियोपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया गया। डॉ अनुराग द्वारा सभी बच्चों को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु समझाया गया क्योंकि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखकर हम बहुत सी बीमारियों से बच सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित बच्चों को पीने के पानी को उबालकर पियें, कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दे क्योंकि रुके हुए पानी मे मच्छरों का जन्म होता है आदि जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां देकर जागरूक किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या सविता देवी, सुनीता पांडेय, क्षमा तिवारी सहित सभी अध्यापक व अध्यापिकाएं उपस्थित रही हैं।