PRATAPGARH NEWS: जिले के डीएम शिव सहाय अवस्थी और एसपी दीपक भूकर ने थाना कोहंडौर में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। डीएम, एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए। शासन के निर्देश पर जिले के सभी थानों पर अफसरों ने थानों पर सुनी जनसमस्याएं कुछ का हुआ तत्काल निस्तारण तो कुछ में निस्तारण कराने के दिए निर्देश। उन्होंने राजस्व और पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्य करते हुए जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। डीएम ने थाने पर आने वाले प्रत्येक नागरिक के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए। एसपी दीपक भूकर ने समाधान दिवस रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर और शिकायत निस्तारण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए।







