Home उत्तर प्रदेश डीएम व सीडीओ ने किया अंडर 14 प्रतियोगिता का शुभारंभ

डीएम व सीडीओ ने किया अंडर 14 प्रतियोगिता का शुभारंभ

बच्चों को खेलकूद के क्षेत्र में आगे आने को किया प्रोत्साहन

FATEHPUR NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अंडर 14 प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय स्थित स्टेडियम में हुआ। इस दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह व मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने मेजर ध्यानचंद के फोटो पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया। “हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान” की थीम पर खेलों आ आयोजन किया गया। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और हाकी की स्टिक पकड़ कर खेल का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों के बीच में खेलकूद को बढ़ावा दिए जाने को लेकर लगातार शासन – प्रशासन प्रयास कर रहा है, उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वह खेलकूद के क्षेत्र में भी बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करें साथ ही उन्होंने कहा कि खेलकूद से बच्चों के बौद्धिक विकास की भी संभावनाएं बढ़ जाती है।