Home उत्तर प्रदेश डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त

डीएम व एसपी ने जिला कारागार का किया संयुक्त

JHANSI NEWS: डीएम शैलेश कुमार एवं एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को जेल अधीक्षक अभिषेक सिंह के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां उनके द्वारा निर्माणाधीन बैरक की गुणवत्ता की जांच की गई।
इस दौरान डीएम व एसपी ने जेल में बंद कैदियों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली, तथा जेल अधीक्षक को सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाओं को समय से बंदियों को मुहैया कराने के निर्देश दिए। जिला जेल में निरुद्ध जनपद के पुरुष, महिला एवं किशोर बैरकों में जाकर सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया। वहीं जेल कैंपस में संचालित डिस्पेंसरी का भी निरीक्षण किया। डिस्पेंसरी में मौजूद दवाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम व एसपी ने रसोई घर में सायंकालीन भोजन के लिए बन रही मसूर की दाल व शलजम आलू की सब्जी की पौष्टिकता का परीक्षण किया। सब्जी व सरसों तेल की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। तत्पश्चात सभी अधिकारियों ने महिला बैरक मेें पहुंचकर उन्हें जेल प्रशासन द्वारा मुहैया करायी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की। उन्होंने बुनकर बंदियों द्वारा तैयार किए गए कालीनों की एक से एक वैरायटी व मॉडल को देखकर उनके कार्यों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान बैरकों मे पुरुष व महिला बंदी है। उपर्युक्त लोगों ने पेयजल व्यवस्था, शौचालय, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण के साथ ही मुलाकाती पंजिका का भी अवलोकन किया। इस दौरान बंदियों से मिलने आए मुलाकातियों से भी डीएम व एसपी ने संवाद कर कुशल क्षेम पूछा। कारागार के अंदर निर्माणाधीन बैरक का भी डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिनाई को और अधिक कुशलता से करने एवं ईंट तथा अन्य मैटेरियल की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए।