Home आस्था डीएम व एसपी ने किया नगर में पैदल गश्त व फ्लैग मार्च

डीएम व एसपी ने किया नगर में पैदल गश्त व फ्लैग मार्च

नवरात्रि पूजा एवं आगामी पर्व दशहरा के दृष्टिगत दुर्गा पूजा पंडाल व पिंक बूथ का किया गया निरीक्षण

BHADOHI NEWS: नवरात्रि पूजा एवं आगामी पर्व दशहरा के दृष्टिगत डीएम शैलेश कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक व एएसपी शुभम अग्रवाल ने सीओ व भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ शुक्रवार को नगर में पहुंचे। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल व पिंक बूथ का निरीक्षण एवं पैदल गश्त किया। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था तथा जनपद में मनाए जा रहे त्यौहार नवरात्रि (मां दुर्गा पूजा) एवं आगामी त्यौहार दशहरा को सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत डीएम, एसपी व एएसपी द्वारा संयुक्त रूप से नगर के अजीमुल्लाह चैराहे पर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल व पिंक बूथ का निरीक्षण किया। नगर में पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया गया। समस्त सीओ द्वारा अपने सर्किल के थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना व चैकी प्रभारियों व पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त व फ्लैग मार्च किया गया। पैदल गश्त व फ्लैग मार्च के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चैराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चैराहों पर पैदल गश्त व फ्लैग मार्च कर आमजन से संवाद स्थापित कर आगामी त्यौहार को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्वक मनाने के लिए अपील गई।