बैठक में निर्देश देते जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल
ETAWA NEWS: पोषण मिशन/राष्ट्रीय पोषण माह समीक्षा बैठक जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने डीपीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जाए एवं सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि 17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक पोषण माह अभियान चलाया जाए। सेम बच्चों का चिन्हांकन किया जाए एवं अधिक से अधिक बच्चों की जांच कर यह सुनिश्चित किया जाए कि कितने बच्चे स्वास्थ्य हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लाभार्थियों को अवश्य दिया जाए एवं योजना का प्रचार-प्रसार अवश्य किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों का वजन ट्रैकर पर कुछ और एवं मौके पर कुछ और पाया जाता है एवं माप-तौल सही न हो तो उसपर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने समस्त सीडीपीओ को निर्देश दिए कि गोदभराई आदि कार्यक्रम कराते रहें जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभार्थी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि एनआरसी में सैम बच्चों को भर्ती कराया जाए एवं उन्हें समय से दवा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराई जाए साथ ही यह भी कहा कि ई-केवाईसी वाले लाभार्थियों को ही लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चल रही परियोजनाओं में अधिक से अधिक लाभार्थियों को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि समय से लक्ष्य को पूरा करने वालों को सम्मानित कर उनका प्रोत्साहन बढ़ाया जाए एवं लक्ष्य को पूरा न करने वालों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने संभव अभियान के अंतर्गत बताया कि एएनएम के माध्यम से बच्चों की स्क्रीनिंग कराई जाए एवं ई- कवच पर फीडिंग कराई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, समस्त सीडीपीओ सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।







