मत्स्य पालकों को योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
FATEHPUR NEWS: जिला स्तरीय डीएलसी की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने जिला स्तरीय डीएलसी के अंतर्गत मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा, निषादराज बोट सब्सिडी, मत्स्य पालक कल्याण कोष योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उक्त योजनाओं से प्राप्त आवेदनों में यदि प्रपत्र कम है तो आवेदक से लेते हुए उनका स्थलीय सत्यापन करा लिया जाय और आवेदन पत्रों को वरीयता क्रम में रखा जाय। मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत आवेदकों से चार वर्ष तक मत्स्य पालन करेंगे एवं पूर्व में किसी भी मत्स्य योजना से आच्छादित न हो, इस आशय का प्रमाण पत्र ले लिया जाय। जिन आवेदकों द्वारा दो या अधिक योजनाओं में आवेदन किया है तो आवेदक से सहमति मांग ले कि किस योजना का लाभ लेंगे, क्योंकि एक लाभार्थी को एक ही योजना से आच्छादित किया जाना है। उन्होंने कहा कि जो आवेदन प्राप्त हुए हैं शासनादेश में निहित प्राविधानों/पात्रता की शर्तों का पालन अवश्य करते हो, का स्थलीय सत्यापन करते समय विशेष ध्यान रखा जाय और इसकी फोटो सहित रिपोर्ट से अवगत कराए। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी, उप कृषि निदेशक, सहायक श्रमायुक्त, उप निदेशक मत्स्य प्रयागराज, मत्स्य विकास अधिकारी सहित मत्स्य निरीक्षक व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।







