बैठक करते जिलाधिकारी शैलेष कुमार
BHADOHI NEWS: जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान व फाइलेरिया उन्मूलन की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि किये गये कार्याे की कार्य के पहले का फोटो एवं कार्य बाद की फोटोयुक्त रिपोर्ट अगले बैठक में लेकर आना सुनश्चित करें।
उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूली बच्चों को वीबीडी/एईएस के बारे में और बेहतर ढंग से जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जिनके पास शौचालय नही है तो तत्काल शौचालय बनवाया जाए। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सीएचओ व एएनएम को यूडीएसपी में प्रवेश करने के लिए और जागरूक किया जाए। समस्त प्रतिभागी विभाग संचारी अभियान में कराए जा रहे कार्याे की जीपीएस टैग वाली फोटो शेयर करें। बीडीओ व सहायक विकास अधिकारी पंचायत साप्ताहिक एंटीलार्वा का छिड़काव शत प्रतिशत कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने ड्रेन कनेक्टिंग पाइप के माध्यम से नालियों को जोड़ने का निर्देश दिया। कहा कि 05-05 हाटस्पाट प्लास्टिक कूड़ा जमाव, जल जमाव वाले स्थान, ड्रेनेज की समस्या एवं बस्ती से एक से दो किलोमीटर के अन्तराल पर कूड़े के ढेर की पहचान कर निस्तारित कराया जाए।
समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाये जा रहे दस्तक अभियान में ब्लाक औराई, भदोही तथा डीघ में आशाओं का गृह भ्रमण तथा लोगों को मच्छर जनित बिमारियों से बचाव एवं रोडेन्ट्स से होने वाली बिमारियों से जन जागरुकता पैदा करने में कमी पायी गई। पंचायती राज विभाग का कार्य औराई एवं ज्ञानपुर में खराब पाया गया। कृषि विभाग का कार्य औराई एवं डीघ में खराब पाया गया। पशु पालन विभाग का कार्य औराई व भदोही मे खराब पाया गया। आईसीडीएस का कार्य औराई, भदोही व डीघ में बहुत ही खराब पाया। उपरोक्त को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सुधार करने का निर्देश दिया गया। समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वर्ष 2024 व वर्ष 2025 में माहवार संचारी रोगो यथा- टीवी, सर्दी जुकाम, कुपोषण की तुलनात्मक विवरण तैयार करते हुए अगली बैठक में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जल जमाव निस्तारण सम्भव न होने की दशा में एंटीलार्वा का छिड़काव किया जाए एवं नोटिस बोर्ड पर छिड़काव की तिथि भी अंकित किया जाए। फाइलेरिया उन्मूलन की समीक्षा के दौरान कहा कि फाइलेरिया विकलांगता का विश्व में दूसरा प्रमुख कारण है, जो मच्छरो के काटने से होता हैं। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया के लक्षण मच्छर के काटने/संक्रमण 05 से 15 वर्ष बाद दिखाई देता है। उन्होंने प्रभारी चिकित्सधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि घर-घर जाकर लोगो को फाइलेरिया दवा व उसके गुणों केे बारे में लोगो के बताते हुए जागरूक करें। सीएमओ ने सीडीओ को बताया कि 10 अगस्त 2025 से शुरू होकर 28 अगस्त 2025 तक सप्ताह में 04 दिन सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को खिलाई जाएगी। दवा 11 से 04 बजे तक खिलाई जाएगी तथा दवा का सेवन हमेशा खाना खाने के बाद ही करना चाहिए। 02 वर्ष से कम आयु के बच्चें, गर्भवती महिलाएं एवं अत्यंत बीमार लोगो को छोड़कर अपने समक्ष फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कराएं। कहा कि फाइलेरिया कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान, आशा कार्यकत्री एवं स्वास्थ्य कर्मियों के सामने दवा खाकर करें। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलो में प्रार्थना सभा में कार्यक्रम के बारे में बच्चों को याद दिलाए एवं दवा खाने हेतु शपथ दिलाएं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतो में कोटदार राशन वितरण के दौरान सभी लाभार्थियों को दवा खाने हेतुु प्रेरित करे एवं कोटेदार फाइलेरिया से सम्बन्धित पोस्टर, बैनर भी लगवाए। बैठक में सीएमओ संतोष चक, समस्त सीएमएस, एसीएमओ, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय मिश्र, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राम आसरे ,जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश मिश्रा, सभी खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।







