Home इटावा डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

डीएम ने की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

ETAWA NEWS: अर्हता तिथि एक नवम्बर 2025 के आधार पर उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक, स्नातक निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम एवं मतदेय स्थलों के निर्धारण के संबंध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों एवं शिक्षक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी फॉर्म भरे जाएंगे उसमें आधार कार्ड एवं अन्य प्रूफ लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान वाली तिथियों का प्रचार प्रसार कराया जाए एवं शिक्षकों द्वारा भागीदारी अवश्य की जाए। मतदान केंद्र पर व्यावहारिक रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उल्लेखित प्रक्रिया एवं दिशा निर्देश के अनुसार तैयार कराई जाएगी। आवेदकों के आधार नंबर का रखरखाव करते समय आधार वित्तीय और अन्य प्रसुविधाओं लाभ और सेवाओं का लक्षित परिदान अधिनियम 2016 की धारा 37 के प्रावधानों का पालन किया जाना चाहिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, शिवाकांत चौधरी महामंत्री बीजेपी, पल्लव दुबे कांग्रेस, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, राकेश कुमार बीएसपी जिला महासचिव, इकरार अहमद आम आदमी पार्टी, आशुतोष दीक्षित जिलाध्यक्ष कांग्रेस, नगर मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर,समस्त उप जिलाधिकारी सहित समस्त राजनीतिक दलों के लोग उपस्थित रहे।