KUSHINAGAR NEWS: जिलाधिकारी कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर आज कसया जिलाधिकारी डॉ0 संतराज सिंह बघेल ने नागरिक उड्डयन बेस कीमती जमीन के अवैध कब्जे को खाली करवाया । उप जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया गाटा नंबर 882 रकबा 400 वर्ग मीटर गाटा नंबर 782 रकबा 1700 वर्ग मीटर गाटा नंबर 788 रकबा 1580 वर्ग मीटर कुल रकबा 3680वर्ग मीटर। उक्त नागरिक उड्डयन की जमीन जिसमें से कुल 28 लोग अवैध रूप से कब्जा किए हुए थे। यह कुशीनगर की बेस कीमती जमीन है जिस पर भूमाफियाओं ने नजर गड़ा रखी थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी कसया नगर पालिका की टीम तथा राजस्व टीम के साथ पहले तो विधिवत जांच करवाया गया जांच से स्पष्ट हुआ सभी व्यक्तियों के घर तहसील कसया में कहीं ना कहीं बनी हुई है या तहसील कसया के बाहर तमकुहीराज पडरौना आदि के रहने वाले थे इसमें से चार लोग ऐसे थे जिनके घर जिले के बाहर बने हुए हैं नगर पालिका द्वारा विधिवत तीन बार नोटिस दिया गया अनाउंसमेंट करवाया गया प्रत्येक लोगों को घर चिन्हित किए गए तथा आज शु व्यवस्थित तरीके से अवैध कब्जे को हटवा दिया गया उप जिलाधिकारी कसया डॉ0 संतराज सिंह बघेल के साथ तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह नायब तहसीलदार कसया संदीप कुमार राजेश राजस्व निरीक्षक ब्रजेश मणि त्रिपाठी लेखपाल आलोक श्रीवास्तव के साथ पूरी राजस्व टीम थी नगर पालिका की पूरी टीम मौजूद रही अतिक्रमण व्यवस्थित तरीके से हटाया गया इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह कश्यप अपनी पूरी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस संदर्भ में जब उपजिलाधिकारी से पूछा गया उन्होंने अवगत कराया गया कि इसी तरह अभियान लगातार चलता रहेगा कहीं पर भी सरकारी जमीन पर यदि भूमाफिया कब्जा करने के बारे में भी सोचता भी है उसे पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।







