Home उत्तर प्रदेश डीएम की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ संपन्न

डीएम की अध्यक्षता में तहसील बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ संपन्न

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जिलाधिकारी  विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में  तहसील बलरामपुर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनमानस की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना और उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समाधान न केवल समय पर हो, बल्कि वह गुणवत्तापूर्ण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप होना चाहिए।
संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई:
भूमि विवाद एवं कानून-व्यवस्था (Law & Order) से जुड़े मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने निर्देश दिए कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करें और विवादों का हल निकालें।
संवेदनशील ग्रामों में चौपाल:
जिलाधिकारी ने उन ग्रामों को चिन्हित करने के निर्देश दिए जहाँ भूमि विवाद के मामले अधिक हैं। ऐसे गांवों में राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा विशेष चौपाल लगाकर मौके पर ही मामलों का निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया है।
समीक्षा एवं त्वरित निस्तारण:
समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी द्वारा प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों की विस्तृत समीक्षा की गई। कार्यक्रम के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया गया कि वे स्वयं स्थल निरीक्षण करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडे,  एसडीएम बलरामपुर, सीओ सिटी , जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सूचना विभाग, बलरामपुर द्वारा जारी।