BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख ) जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं के प्रभावी निराकरण हेतु डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में तहसील उतरौला में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। इस दौरान डीएम द्वारा जनमानस की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया एवं कतिपय शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस में आई शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किए जाने का निर्देश संबंधित को दिया।भूमि विवाद एवं लॉ एंड ऑर्डर से जुड़े मामलों में राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा न हो, यह राजस्व अधिकारी व संबंधित विभाग सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित डीसी मनरेगा का एक दिन का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया। इस दौरान तहसील बलरामपुर सदर एवं तहसील तुलसीपुर में भी आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की शिकायतों/समस्याओं को संबंधित अधिकारियों द्वारा सुना गया एवं निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम उतरौला, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







