BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम पवन अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।इस दौरान डीएम ने जनपद में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, नियमित टीकाकरण , आशा भुगतान ,संस्थागत प्रसव , जननी सुरक्षा योजना भुगतान , पीएम सुरक्षित मातृत्व सुरक्षा अभियान,आयुष्मान भारत , आभा आईडी , राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम , राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की गहन समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ड्यू लिस्ट बनाते हुए शतप्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए , कोई भी बच्चा टीकाकरण से न छूटे , यह सुनिश्चित किया जाए।डीएम ने कहा कि गर्भावस्था एवं प्रसव से संबंधित एसओपी पर नियमित रूप से चिकित्सक , स्टाफ नर्स एवं एएनएम का नियमित संवेदीकरण कराए जाए।उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला में जननी सुरक्षा योजना के तहत कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की एवं संबंधित पटल सहायक के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय में बेड ऑक्यूपेंसी कम पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की , उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सक नियमित एवं समय से अस्पताल में बैठे। मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करें। चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर साफ- सफाई व्यवस्था , शीतल पेयजल ,स्वच्छ शौचालय आदि सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने जिला अस्पताल में नियुक्त स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की रोस्टर वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ड्यूटी लगाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किए जाने, जननी सुरक्षा योजना के तहत निर्धारित समयावधि के भीतर शत- प्रतिशत सहायता राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाने का निर्देश दिया।आरबीएसके टीम द्वारा सभी प्राइमरी एवं माध्यमिक विद्यालयों को कवर करते हुए सभी बच्चों का स्वास्थ्य जांच किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश रस्तोगी, समस्त सीएमएस ,जिला पंचायत राज अधिकारी,बेसिक शिक्षा अधिकारी ,समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।







