Home उत्तर प्रदेश डीएम एसपी ने शोहरतगढ़ में किया फ्लैग मार्च

डीएम एसपी ने शोहरतगढ़ में किया फ्लैग मार्च

त्यौहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने का दिया संदेश

SIDDHARTHNAGAR NEWS: आगामी त्यौहारों- धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने सोमवार को संयुक्त रूप से शोहरतगढ़ कस्बे में फ्लैग मार्च/पैदल गश्त किया।
अधिकारियों ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त करते हुए शांति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आम जनमानस से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का एहसास कराया और विश्वास दिलाया कि प्रशासन त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि त्यौहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे।
इस फ्लैग मार्च/पैदल गश्त में एडिशनल एसपी प्रशांत कुमार प्रसाद,उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्र, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक थाना शोहरतगढ़, एसओजी टीम, महिला थाना प्रभारी मय टीम सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।