PRATAPGARH NEWS: सावन के तीसरे सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में जिले के डीएम व एसपी ने प्रबन्धों का औचक जायजा लिया। डीएम शिवसहाय अवस्थी व एसपी डा0 अनिल कुमार दोपहर बाद बाबा धाम पहुंचे। डीएम तथा एसपी ने बाबा का जलाभिषेक कर विधिविधान से दर्शन पूजन किया। डीएम ने धाम क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होने एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा को धाम क्षेत्र में लगातार साफ सफाई व अन्य प्रबन्धो को चुस्त दुरूस्त बनाए रखने को कहा। वही एसपी डा0 अनिल कुमार ने कांवड़िया श्रद्धालुओं समेत यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के बिंदुओ की पडताल की। एसपी ने सीओ आशुतोष मिश्र तथा एसओ सांगीपुर मनीष तिवारी को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सतर्कता के कडे निर्देश दिये। उन्होने श्रद्धालुओ की भीड को देखते हुए धाम के मुख्य परिसर क्षेत्र में वाहनों के जमावडा न होने देने के बाबत भी सांगीपुर पुलिस को आगाह किया। इसके बाद जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार ने सई नदी के पैदल सेतु से मछलियों को दाना भी चुगाया। डीएम व एसपी के औचक निरीक्षण से मेला क्षेत्र के प्रशासनिक कैम्प में हडकंप का माहौल दिखा।







