सकुशल और शांतिपूर्ण माहौल में कराने के दिए निर्देश
JALAUN NEWS: पीईटी-2025 की परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर दूसरे दिन भी जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार संयुक्त रूप से भ्रमणशील रहे। उन्होंने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दी कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा।







