Home उत्तर प्रदेश डिवाइडर पर चढ़कर पेड़ से टकराई ग्राम पंचायत सचिव की कार, गंभीर...

डिवाइडर पर चढ़कर पेड़ से टकराई ग्राम पंचायत सचिव की कार, गंभीर रूप से घायल

5
0

निमंत्रण से लौटते समय देर रात हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती कर चल रहा उपचार
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कोरांव प्रयागराज। क्षेत्र के डाबर गांव में कोरांव कोहड़ार मुख्य मार्ग पर बुधवार व बृहस्पतिवार की देर रात करीब 2 बजे के आसपास निमंत्रण से लौट रहे ग्राम पंचायत सचिव की कार आगे से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर चढ़ते ही कार हवा में उड़ गई और सड़क के किनारे स्थित पेड़ पर जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि पेड़ की मोटी डाल भी टूट गई और कार नीचे गिर गई। हादसे में कार चला रहे विकासखंड कोरांव में बतौर ग्राम विकास अधिकारी कार्यरत रवि सोनकर पुत्र राजेंद्र सोनकर निवासी 4 बी मालवीय मार्ग जार्ज टाउन प्रयागराज। गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार में सवार एक अन्य साथी भी घायल हो गया है। दोनों लोग कोरांव थाना क्षेत्र के सेमरिहा गांव से किसी निमंत्रण से देर रात वापस प्रयागराज जा रहे थे। रवि सोनकर पूरे दिन विकासखंड कोरांव मुख्यालय पर रह कर अपने विभागीय कार्यों का निर्वहन भी किया था। इसके बाद अपने किसी साथी के साथ सेमरिहा गांव निमंत्रण में गए हुए थे। जहां से वापस घर के लिए जा रहे थे कि कोरांव कोहड़ार मुख्य मार्ग पर डाबर गांव में अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर चढ़ी और हवा में उड़ते हुए पेड़ पर जा गिरी। हादसे में ग्राम विकास अधिकारी समेत साथी घायल हो गए। रात में ही तत्काल इन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया है जहां उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत अधिकारी रवि सोनकर की रीढ़ की हड्डी फैक्चर हो गई है। सिर पैर व मुंह में भी गंभीर चोटें आई हैं। मामले में चैकी प्रभारी कोहड़ार अनुज राय ने बताया कि हादसे में क्षतिग्रस्त कार को हिरासत में ले लिया गया है आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।