PRAYAGRAJ NEWS: शनिवार को लखनऊ से कौशांबी जाते समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने जैसी स्थिति व पायलट की सूझ बुझ से इस दुर्घटना के टलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहत की सांस लेते हुए ईश्वर को धन्यवाद दिया कि प्रदेश में एक बड़ी अनहोनी होने से बच गई। महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कार्यकर्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें एवं दीर्घायु प्रदान करें ये महानगर के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से प्रार्थना है।







