Home उत्तर प्रदेश डायट जौनपुर में शिक्षा नवाचार का संगम, नवाचार मेले का भव्य आयोजन

डायट जौनपुर में शिक्षा नवाचार का संगम, नवाचार मेले का भव्य आयोजन

JAUNPUR NEWS: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जौनपुर में बुधवार को ष्नवाचार मेलाष् का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री ध्रुव खाड़िया ने कहा कि “नवाचार ही शिक्षा की आत्मा है, यही विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान और आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का माध्यम है।” कार्यक्रम में उप शिक्षा निदेशक एवं डायट प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार शर्मा, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल तथा निर्णायक मंडल में डॉ. मंजू, डॉ. रमेश चंद्र और डॉ. तिलक सिंह यादव जैसे विशिष्ट शिक्षाविद उपस्थित रहे। मेले में जिलेभर के शिक्षकों ने अपने नवाचारी और रचनात्मक मॉडल्स प्रस्तुत किए, जिन्हें निर्णायकों और अतिथियों ने सराहा। प्राचार्य डॉ. विनोद शर्मा ने स्वागत भाषण में इसे शिक्षकों व प्रशिक्षुओं की रचनात्मकता को मंच देने वाला आयोजन बताया और इसे परंपरा बनाने का संकल्प दोहराया।