समाज के लिए बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करेगा पत्रकार महासंघ
PRATAPGARH NEWS: सरकारी सेवा में रहते हुए भी समाज की बेहतरी के लिए कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है। पूरे देश में समाज के लिए बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों,समाज सेवियों को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ हर वर्ष सम्मानित करेगा। यह बातें कुंडा सीएचसी के अधीक्षक डा राजीव त्रिपाठी को एक जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सा रत्न सम्मान से सम्मानित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव मथुरा प्रसाद धुरिया ने कही। उन्होंने कहा भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ सम्मान, सुरक्षा और शक्ति का एक ऐसा प्लेटफार्म है। जो पत्रकारो, साहित्यकारो, रचनाकारों, कवियों, लेखकों, विद्वतजनों के साथ अन्य सामाजिक संगठनों के साक्षा मंच से समाज की बेहतरी के लिए कार्य कर रहा है। उसी कड़ी में संगठन के संस्थापक, संयोजक डा भगवान प्रसाद उपाध्याय के निर्देशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने यह निर्णय लिया है। कि समाज की बेहतरी के लिए कार्य करने वाले सभी विभागों के अधिकारियों, सामाजिक संगठनों को प्रत्येक वर्ष से सम्मानित किया जाएगा। संगठन के इस कार्य को लेकर सीएचसी अधीक्षक डा राजीव त्रिपाठी ने संगठन के रचनात्मक कार्य की सराहना करते हुए सदैव संगठन को अपना सहयोग दिए जाने का भरोसा दिया। संगठन की ओर से राष्ट्रीय मुख्य महासचिव के साथ मंडलीय मंत्री रवीन्द्र दुबे, उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा आदि ने प्रशिस्त पत्र,अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डा विवेक यादव, आशीष दूबे ब्लाक प्रोसेस कम्युनिटी प्रबंधक, सचिन केसरवानी, सक्षम मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।







