Home उत्तर प्रदेश डाईबर को बंधक बनाकर ट्रक सहित लाखों का माल लूटनेवाले आठ शातिर...

डाईबर को बंधक बनाकर ट्रक सहित लाखों का माल लूटनेवाले आठ शातिर लुटेरे गिरफ्तार

292
0

19 मार्च के रात रोहनिया के अखरी बाइपास घटना का पुलिस ने किया खुलासा

सभी लुटेरे गाजीपुर और बिहार के रहनेवाले हैं, 15 लाख रूपये, ट्रक के साथ घटना में प्रयुक्त कार बरामद

वाराणसी।रोहनिया थाना पुलिस ने डाईबर को बंधक बनाकर माल लदा ट्रक लूटने के मामले में आठ शातिर लुटेरों को शुकवार को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके निशानदेही पर लूट के 15 लाख रूपये, ट्रक के साथ घटना में प्रयुक्त कार बरामद किये हैं।इस संदर्भ में डीसीपी वरूणा जोन आरती सिंह ने आज शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में आठों लुटेरों को पत्रकारों के सामने प्रस्तुत कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 19 मार्च की रात चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरियो गांव का चालक रामकुमार यादव ट्रक पर 816 पेटी शैम्पू, चायपत्ती और विभिन्न ब्रांड के साबुन लेकर जा रहा था। अखरी बाइपास पर कुछ लोगों ने ट्रक को रोक कर लिफ्ट मांग लिया। चालक ने इनमें से तीन को ट्रक में बैठा लिया। इसके बाद बदमाशों ने कम्बल से उसका चेहरा ढक दिया। फिर उसे अपनी कार में बैठाकर हाथ-पैर बांधा और सहेड़ी गांव के पास खेत में उसे फेंक कर ट्रक समेत माल लेकर भाग निकले। बाद में चालक बंधन से मुक्त हुआ तो ट्रक मालिक को सूचना दी। इसके बाद मालिक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान रोहनिया पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक सर्विलास व मुखबिर की सहायता से शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद उनकी निशादेही पर अलग-अलग स्थानों से नगदी व माल की बरामदगी की गई। गिरफ्तार शातिरों में गाजीपुर जिले के जमानिया क्षेत्र के तियरी गांव का संजय सिंह, जमानिया के जैदपुर मोहल्ले का संदीप जायसवाल, दिलदार नगर के ताजपुर कुर्रा के मुज्जमिल खान व हसीब खान, इसी थाना क्षेत्र के उसिया गांव के अशोक यादव, दिलदारनगर के सोनू कुमार, बक्सर (बिहार) के बड़ी सारीपुर औद्योगिक नगर के दिनेश कुमार, भभुआ के शौकत खान हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में रोहनिया थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र सिंह, एसआई धीरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार विकर्मा, विद्यासागर, हेड कांस्टेबल श्रीकान्त यादव आदि रहे।