Home उत्तर प्रदेश डांडिया नाइट का आयोजन सम्पन्न

डांडिया नाइट का आयोजन सम्पन्न

JHANSI NEWS: नवरात्रि उत्सव के अवसर पर नृत्यशाला डांस एकेडमी एवं युवराज इवेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को लक्ष्मी गार्डन, झाँसी में “डांडिया नाइट सीजन-2” का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी रहे। उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा डांडिया जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी भारतीय परंपराओं को जीवित रखते हैं और समाज में एकता एवं उत्साह का संदेश देते हैं। झाँसी की युवा प्रतिभाओं द्वारा इस आयोजन को भव्य रूप देना प्रशंसनीय है। साथ ही मंच से पुलिस प्रशासन और हिंदूवादी संगठनों की भी प्रशंसा की जिनके सहयोग से कार्यक्रम को अनुशासित रूप से चलाने में सहयोग मिला। आयोजन में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे युवा एवं महिलाएँ पारंपरिक संगीत पर गरबा और डांडिया की प्रस्तुतियों से देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रोशनी और सजावट से सुसज्जित किया गया था। इस कार्यक्रम के आयोजक मनोज रायकवार रहे। वहीं नृत्यशाला टीम से नेहा रायकवार (मैनेजर), हर्ष कुशवाहा, रवि रायकवार, मुस्कान सोनी, निलेश कुशवाहा, हर्षिता कुशवाहा साथ ही युवराज इवेंट्स टीम से दीपक श्रीवास, उदय दुबे, सत्यम साहू, मयंक रायकवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश साउंड हेमंत वीडियोग्राफी एवं एंकर कार्तिक आर्यन का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर गरबा और डांडिया का आनंद उठाया।