प्रयागराज। सनातन एकता मिशन की ओर से डांडिया का कार्यक्रम सुंदरम कांटिनेंटल होटल में आज आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नृत्य, गरबा, डांडिया क्वीन,आदि अनेक प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें डांडिया क्वीन प्रतियोगिता की विजेता श्रीमती कल्पना पाठक थी। डांडिया कार्यक्रम में श्रद्धा पांडे, पुष्पा शुक्ला, कुमुद चतुर्वेदी, सुधा, सुनीता, संध्या, सुमन, शुभा, नीलम, रामेश्वरी,गुंजन, मानसी आदि कई महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डांडिया क्वीन विजेता श्रीमती Simply पाठक ने सभी महिलाओं के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न होने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।







