Home आस्था डंघेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

डंघेड़ा में श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा

प्रेम देना सबसे बड़ा उपहार:दिव्या किशोरी

SAHARANPUR NEWS: नागल डघेंड़ा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान बाल व्यास दिव्या किशोरी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अपने जीवन में उनसे प्रेम करने वालों को प्रेम के अमृत्व का जिवान्त दर्शन कराया। बाल व्यास दिव्या किशोरी ने श्रद्धालुओं पर श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि समर्पण ही प्रेम है। प्रेम में जो अपनी इच्छाएं, अपना सुख, अपना अहंकार का समर्पण कर देता है वही सच्चा प्रेमी है। भगवान कृष्ण को मां यशोदा मैया, गोपियों व गांव वालों ने इसी तरह से सच्चा प्रेम किया है। उनके सच्चे प्रेम के आनंद में भगवान श्री कृष्ण ने भी सभी को प्रेम की अनुभूति कराई। बाल व्यास ने कहा कि किसी को प्रेम देना सबसे बड़ा उपहार है, जबकि किसी का प्रेम पाना सबसे बड़ा सम्मान है। एक बार भगवान श्री कृष्ण राधा का प्रेम पाने के लिए मनिहार चूड़ी बेचने वाला तक बन गए थे। बाल व्यास दिव्या किशोरी ने भगवान श्री कृष्ण द्वारा कंस का वध व वासुदेव देवकी को कारागार से मुक्त करने की कथा विस्तार से सुनाई। इस दौरान वेदराम, अनुज कुमार, पप्पन, अंकुर, विशाल, जल सिंह, मुकेश, राकेश, चीकू, प्रवीन, अंकुर, सुरेंद्र आदि रहे।