BALRAMPUR NEWS: कमाल खान (ब्यूरो प्रमुख) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी उतरौला राघवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक को० उतरौला अवधेश राज सिंह के निकट निर्देशन में,साइबर क्राइम टीम थाना कोतवाली उतरौला व साइबर क्राइम थाना बलरामपुर के प्रयास से शिकायत कर्ता के साथ हुये साइबर फ्राड के कुल 35000/ हजार- रुपये वापस कराये गये। संक्षिप्त विवरण- 1. दिनांक 08.09.2025 को शिकायतकर्ता कन्हैया लाल पुत्र रामपत निवासी ग्राम रैंगावा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर ,2. दिनांक 12.09.2025 को मोहम्मद कलाम पुत्र मुजफ्फर अली निवासी रमवापुर कलां थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर ,3. दिनांक 29.07.2025 को अली हसन खान पुत्र खालिद निवासी ग्राम रमवापुर कलां थाना कोतवाली उतरौला द्वारा शिकायत की गयी थी कि शिकायतकर्तागण उपरोक्त के खातो से एईपीएस के माध्यम से क्रमशः-1. कन्हैया लाल के खाते से कुल 10,000/, 2. मोहम्मद कलाम के खाते से 15,000/, 3. अली हसन खान के खाते से कुल 10,000/ रूपये का साइबर फ्राड हुआ था जिसकी शिकायत शिकायतकर्ताओं द्वारा साइबर क्राइम नं0 1930 व साइबर क्राइम के बेवसाइट पर शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिस पर साइबर हेल्प डेस्क टीम उतरौला व साइबर क्राइम थाना जनपद बलरामपुर के सहयोग से तत्काल आवश्यक कार्यवाहियां की गयीं। साइबर क्राइम हेल्प डेस्क उतरौला व साइबर क्राइम थाना बलरामपुर के सहयोग से शिकायतकर्ताओं की समस्त धनराशि कुल 35,000/ रूपया बैंक खातों में वापस करायी गयी है। शिकायतकर्ता द्वारा पैसा वापस मिल जाने पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, प्रभारी निरीक्षक उतरौला व साइबर हेल्प डेस्क टीम उतरौला के प्रति धन्यवाद पत्र ज्ञापन देते हुए बलरामपुर पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया गया।







