PRATAPGARH NEWS: दरवाजे के सामने साइकिल चला रहे मासूम की टैªक्टर से दबकर दर्दनाक मौत हो गयी। घर के इकलौते बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हो उठे। लालगंज कोतवाली के परसपुर समापुर निवासी शिव बहादुर वर्मा का पुत्र ऋतिक वर्मा (10) रविवार की सुबह सड़क के किनारे साइकिल चला रहा था। अचानक तेज गति से आ रहे टैªक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी। मासूम के टैªक्टर के नीचे आ जाने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। ऋतिक शिव बहादुर का इकलौता बेटा था। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन घायल मासूम को लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचे । यहां चिकित्सकों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। ऋतिक की एक छह वर्ष की बहन भी हैं। जानकारी मिलने पर लालगंज पुलिस अस्पताल पहुंची । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। इधर दुर्घटना में प्रयुक्त टैªक्टर को पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्यवाई की जायेगी।







