Home उत्तर प्रदेश ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में नाराजगी, बिजली – पानी का बना संकट

ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीणों में नाराजगी, बिजली – पानी का बना संकट

लगातार ट्रांसफार्मर जलने ने ग्रामीणों ने 63 केवीए की मांग की

FATEHPUR NEWS: जिले के हथगाम ब्लॉक स्थित पूरे लाल का पुरवा गांव में बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। पिछले एक महीने में गांव का ट्रांसफार्मर चार बार जल चुका है, जिससे ग्रामीण अंधेरे और पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। यह समस्या फतेहपुर के हथगाम ब्लॉक के पूरे लाल का पुरवा मजरे कस्बा हथगाम, तहसील खागा से सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा है। उनका कहना है कि यह ट्रांसफार्मर गांव की बिजली की मांग पूरी करने में सक्षम नहीं है, जिसके कारण यह लगातार जल रहा है। जांच में सामने आया है कि ट्रांसफार्मर में अक्सर तेल की कमी रहती है, जो उसके जलने का एक प्रमुख कारण है। ग्रामीण अब 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चल सके और उनकी समस्या का स्थायी समाधान हो। इसी बात पर ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक 63 केवी का ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जाता, तब तक उनकी नाराजगी बनी रहेगी। इस दौरान बच्ची लाल, छेदु, चंदभान, नागिन, सोनू, राकेश, श्यमू, राजू, राहुल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।