JALAUN NEWS: आटा टोल प्लाजा पर टाटा सफारी गाड़ी आग का गोला बनते-बनते बची। टोल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी घटना को टाल दिया और तुरंत आग बुझा दी। आटा टोल प्लाजा पर एक टाटा सफारी, जो उरई से कालपी जा रही थी, जैसे ही टोल पार कर आगे बढ़ी, तभी उसकी बैटरी में शॉर्ट सर्किट हो गया। इसके साथ ही एक जोरदार धमाके की आवाज आई और गाड़ी में आग लग गई। इसके बाद टोलकर्मी इंचार्ज सुरेश वर्मा, शिफ्ट इंचार्ज विपिन तिवारी, गनमैन विजय और मोहित यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी को किनारे लगाकर अग्निशमन यंत्रों से तुरंत आग बुझाई। तत्पश्चात गाड़ी को क्रेन द्वारा उरई भेजा गया।







