Home उत्तर प्रदेश टेकुआटार में भाजपा मंडल कि बैठक हुई संपन्न

टेकुआटार में भाजपा मंडल कि बैठक हुई संपन्न

KUSHINAGAR NEWS: कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा टेकुआटार मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, जिला के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्यों के साथ एक परिचयात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक में संगठन को मजबूत करने एवं जनसेवा को प्राथमिकता देने हेतु विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण को लेकर अपने-अपने सुझाव साझा किए।  बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय ने सभी सम्मानित पदाधिकारियों से परिचित होते हुए कहा कि भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारियों से मिलकर सरकार की उपलब्धि को जन -जन पहुंचाने के लिए काम कर रही है बैठक में पदाधिकारियों ने जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय के समक्ष क्षेत्र के समस्याओं को रखा तो जिला अध्यक्ष ने अधिकारियों से बात कर समस्या का समाधान की बात कही बैठक में जिन्होंने संगठनात्मक दिशा-निर्देशों पर महत्वपूर्ण बातें रखीं। यह बैठक समर्पण और सेवा भाव के साथ पार्टी की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम रही। बैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष राजेश राव और संचालन धनंजय मणि त्रिपाठी किया इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, अमरनाथ, रजनीश  गुलाब गुप्ता, पारस नाथ अविनाश पांडे, चंद्रबदली, संजय राव  प्रदीप दुबे, मनोज मिश्रा, आदित्य त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष, वशिष्ट मुनि अनिल पांडे जी, मोनू ओझा, ओंकार  गोपाल राव, दिनेश जयसवाल चुलबुल पांडे आदि मौजूद रहे।