Home उत्तर प्रदेश टीईटी अनिवार्यता के थोपे जाने के विरोध में सांसद को सौंपा ज्ञापन

टीईटी अनिवार्यता के थोपे जाने के विरोध में सांसद को सौंपा ज्ञापन

JHANSI NEWS: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देशन में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मांडलिक संगठन मंत्री / जिलाध्यक्ष ललितपुर राजेश लिटौरिया और जिलाध्यक्ष झांसी जितेन्द्र दीक्षित के संयुक्त नेतृत्व में झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा से मिला। शिक्षकों की मुख्य मांग से अवगत कराते हुए बताया कि आरटीई एक्ट 2009 के मूल नियम के अनुसार 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी से मुक्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लाखों शिक्षकों के भविष्य पर संकट मंडरा रहा है। केन्द्र सरकार को अध्यादेश लाकर नौकरी पर गहराए संकट को दूर करना चाहिए। क्योंकि जब वह शिक्षक नियुक्त हुए थे, तब टीईटी अस्तित्व में ही नहीं थी और सभी ने तात्कालिक समस्त अर्हताओं को पूरा करने के पश्चात ही सेवा शुरू की थी। प्रधानमंत्री को नामित ज्ञापन सांसद को सौंपा गया। उनसे मांग की गई कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने की तिथि जोकि उत्तर प्रदेश में 29 जुलाई 2011 है, के पूर्व नियुक्त शिक्षकों की सेवा सुरक्षा का ख्याल रखा जाए। साथ ही पदोन्नति के सन्दर्भ में भी इन्हें टीईटी से मुक्त रखे जाने की मांग की। उच्चतम न्यायालय में निर्णय का प्रॉस्पेक्टिव प्रभाव सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की मांग भी रखी। इस दौरान जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह, अरुण गोस्वामी, अब्दुल नोमान, पुष्पेन्द्र कुशवाहा, आरती शर्मा, दीपिका चौधरी, रेनू सिंह, सुभाषिनी साहू, मोनिका सिंह, मधु पासी, देवेन्द्र गुप्ता, आनन्द मोहन मिश्रा, जितेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, हर्षेन्दु गोस्वामी, विपिन सिंह, उमेश पाराशर,  रमन प्रताप सिंह, भारत भूषण सिंह, सुनील कुमार सिंह, तुलसीदास फुलिया, अनूप सिंह बुंदेला, जितेन्द्र त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव, रमेश सिंह चौहान, अनूप बुंदेला, दिनेश उदैनिया, मानवेन्द्र सिंह, पुष्पेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रमोद कुशवाहा, अब्दुल शकील, रामस्वरूप, भीष्म नारायण शांडिल्य, प्रदीप द्विवेदी, अनुज शुक्ला, रघुवीर पिपरिया, अमरपाल सिंह, विपिन सिंह, बंटी वर्मा, प्रमेन्द्र शर्मा, सचिन माहेश्वरी, रोहित अग्रवाल, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।