PRAYAGRAJ NEWS: ज्वाला देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स प्र्रयागराज में आज विद्यालय की प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। प्रातःकाल आठ बजे से बड़ी संख्या में छात्र – छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय के मुख्य द्वार पर एकत्र हुये। क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ राम मनोहर , प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार, प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी एवं आचार्य बन्धु ने मंत्रोच्चार के साथ पुष्पवर्षा कर छात्र – छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का स्वागत किया। छात्र – छात्राएं निर्धारित कक्ष में पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हुये, साथ ही समस्त अभिभावकों को विद्यालय के विशाल सभागार में वीडियों के माध्यम से विद्यालय की वर्ष भर की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों को दिखाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रजीत त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा का परिणाम 17 मार्च की दोपहर दो बजे घोषित किया जायेगा और साक्षात्कार के लिए बुलाया जायेगा।







